kisanon ka mahapadav Chandigarh mein | किसानों का महापड़ाव चंडीगढ़ में, राजभवन पर पड़ाव डालने की तैयारी में जुटे किसान
kisanon ka mahapadav Chandigarh mein, Raj bhavan per padav dalne ki taiyari mein jute Kisan
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चंडीगढ़ में किसानों का पड़ाव 26 को
हरियाणा न्यूज / चरखी दादरी :
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान सभा की तरफ से अपनी मांगों को लागू करवाने के लिए दादरी जिले से सैकड़ों किसान 26 नवंबर को तीन दिन के महापड़ाव के लिए राजभवन चंडीगढ़ ( mahapraav ke liye Chandigarh Raj bhavan pahunchenge Kisan ) पहुंचेंगे। शनिवार को किसान नेताओं ने गांव का दौरा कर किसानों को पड़ाव में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
किसान सभा के जिलाप्रधान रणधीर सिंह कुंगड़ ने बताया कि किसानों का यह महापड़ाव लाभकारी न्यूनतम सर्मथन मूल्य की संवैधानिक गांरटी लागू करने, बिजली का निजीकरण रोकने, किसान मजदूरों को कर्ज मुक्त करने, बुढ़ापा पेंशन 10 हजार लागू करने, लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिलाने, दादरी जिले का बकाया पड़ा मुआवजा व बीमा क्लेम देने की मांग उठाई। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने, मजदूरों के चार कोड रद करवाने, डीएपी खाद व बीज प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने को महापड़ाव डाला जा रहा है।
किसान सभा ने पड़ाव की तैयारी हेतु विभिन्न गांव डोहकी, मानकावास, चरखी, खातीवास व रानीला में सभाएं की। इन सभाओं को किसान सभा के नेता रामफल देशवाल व कामरेड ओमप्रकाश ने संबोधन में कहा कि किसानों-मजदूरों को इकट्ठा होकर सरकारों को अपनी ताकत अहसास करवाना चाहिए, ताकि वह कॉरपोरेट धन्ना सेठों के पक्ष की नीतियों छोड़कर मेहनतकश वर्ग के हित में वैकल्पिक नीतियां लागू करने पर मजबूर हो सके। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक ताकत किसानों के लिए लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य की संवैधानिक गारंटी देगी, बिजली का निजीकरण रोकेगी, किसान मजदूर का वोट आगामी लोकसभा चुनाव में उसे ही मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks