kandam pipeline se logon ka jina dushwar : कंडम पाइपलाइन से लोगों का जीना दुश्वार, जनस्वास्थ्य विभाग सोया लंबी तान कर
kandam pipeline se logon ka jina dushwar, Jan swasthya vibhag soya lambi tan kar
आए दिन सड़क पर पर हो जाता है जलभराव
हरियाणा न्यूज / राजौंद :
जन स्वास्थ्य विभाग की कंडम हो चुकी पाइपलाइन से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। आए दिन यह पाइपलाइन सड़क पर कही न कहीं से लिकेज हो जाती है, जिसके कारण सड़क पर जलभराव हो रहा है। इससे जहां सड़क खराब हो रही है वहीं दुकानदारों का धंधा भी चौपट होकर रह गया है।
दूसरा एक स्थान से पाइपलाइन जोड़ने का कार्य अभी पूरा भी नहीं होता दूसरे स्थान पर पाइपलाइन फिर टूट जाती है। हजारों रुपए इस पाइपलाइन को जोड़ने के लिए खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन बड़े दुख की बात है कि जन स्वास्थ्य विभाग इस ओर लंबी तान कर सोया हुआ है। जब बार बार पाइप लाइन टूट रही है तो यहां नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू क्यों नहीं किया जा रहा।
सैकड़ो बार यह पाइपलाइन टूट चुकी है। इस बारे लोगों में भारी रोष है। जब सड़क पर थोड़ी बहुत रिपेयर का काम होता है तो पाइपलाइन टूटने से सड़क फिर टूट जाती है। इससे दुकानदारों का धंधा भी पूरी तरह चौपट होकर रह गया है। वहीं वाहन चालकों के वाहन टूट रहे हैं। यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन जल स्वास्थ्य विभाग इस लापरवाही कर रहा है। पाइपलाइन होने के कारण अक्सर यह पाइपलाइन जगह जगह से टूट रही है। इसको जोड़ लगाने के लिए लाखो रुपए लेवर के रूप में खर्च किए जा रहे हैं। नागरिक अमित, सुभाष, सुशील, हवा सिंह, मनीराम, दर्शन, गौरव, चेतन रोष करते हुए । इसमें जन स्वास्थ्य विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks