Jind accident: गोहाना रोड़ पर सड़क हादसे में दंपति की मौत, खरक रामजी मेले में खिलौने बेचने गए थे दंपति
Couple died in road accident on Gohana Road, the couple had gone to sell toys in Kharak Ramji fair
घर आने के लिए बराह खुर्द बस स्टैंड पर कर रहे थे साधन का इंतजार , अज्ञात वाहन ने दंपति को मारी टक्कर
हरियाणा न्यूज / जींद : Jind Gohana Road पर गांव बराह खुर्द के बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दंपति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बार किसी निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जिनका पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। Jind accident news
मिली जानकारी के मुताबिक जींद के Bhiwani road स्थित Sharma Nagar में रहने वाला रामफल मेलों में खिलौने बेचने का कार्य करता था। सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वो अपनी पत्नी वेदों के साथ खिलौने बेचने के लिए खरक रामजी गांव ( kharak Ramji village ) में लगे मेले में गया हुआ था। जब देर शाम वो दंपति वापस अपने घर आने के लिए बराह खुर्द (barah khurd gaon ka bus stand ) गांव के बस स्टैंड पर साधन का इंतजार कर रहे थे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। Jind Haryana news Today
बस स्टैंड पर खड़े लोगों ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल रामफल और उसकी पत्नी वेदों को उपचार के लिए Jind government hospital में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण करने के बाद रामफल और उसकी पत्नी को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। latest news Jind
सिंधवी खेड़ा के पास बलेरो ने आटो को मारी टक्कर, एक की मौत
गोहाना रोड़ पर सिंधवी खेड़ा गांव के पास बुलेरो गाड़ी ने आटो को टक्कर मार दी। जिसमें सिवाहा गांव निवासी जसबीर की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जसबीर खरकरामजी गांव में टैंट की दुकान पर काम करता था। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात बुलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खरकरामजी निवासी अमन ने बताया कि उसने गांव में ही टैंट की दुकान की हुई है। 27 नवंबर को गांव सिंधवी खेड़ा निवासी नरेश की लड़की की शादी थी, जिसका मकान गोहाना रोड के पास ही है। शादी समारोह के लिए टैंट लगाने का काम उसी के पास था। टैंट लगाने के बाद मकान के साइड में खड़े आटो में सिलेंडर लोड करके गांव जाने की तैयारी में थे। रविंद्र, सिवाहा निवासी जसबीर, सूरज आटो में बैठे थे, उसी समय जींद की तरफ से आ रही बुलेरो गाड़ी ने सीधी आटो को टक्कर मार दी। इसमें रविंद्र, जसबीर और सूरज तीनों को चोटें आई।
जल्दबाजी में वह वाहन का प्रबंध कर तीनों घायलों को जींद के मेट्रो अस्पताल में लेकर आया। वहां से रविंद्र को नागरिक अस्पताल में भेज दिया। मेट्रो अस्पताल से जसबीर को हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार ले जाते समय रास्ते में जसबीर की मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि जसबीर की मौत बुलेरो चालक की लापरवाही की वजह से हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks