स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Assault on a woman by blocking the road : रास्ता रोक कर महिला से मारपीट, बीच-बचाव में आए पति व बेटा भी घायल


Haryana news Today /

जींद: जीतगढ़ निवासी बुजुर्ग रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। शाम को करीब 5 बजे उसकी पत्नी केला नए मकान से पुराने घर में गोबर के उपले लेने जा रही थी। तभी सुभाष लड़ाई-झगड़ा करने की नीयत से गाली-गलौच करता हुआ पुराने घर तक पहुंच गया।





मामले को भांपकर उसकी पत्नी डर के मारे बिना उपले लिए वापस नए घर पर लौटने लगी तो घर के नजदीक ही सुभाष ने उसकी पत्नी का रास्ता रोक कर मारपीट की। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी हाथापाई की तथा उसे घेरकर पुराने मकान की ओर ले गया। जहां पर आरोपी के दोनों बेटे संदीप व बिन्द्र भी लाठी लेकर पहुंच गए। जिन्होंने उसे तथा पत्नी को लाठी-डंडों से मारा। बिन्द्र ने उसकी पत्नी का गला पकड़ा जिससे तबीजी टूट गई।






इसी दौरान सुभाष ने उस पर ईंट से हमला किया जो उसे बाएं पैर पर लगी है। शोर सुनकर उसका बेटा मोनू बीच-बचाव करने आया तो संदीप ने उसके बेटे को भी थप्पड़-मुक्के मारे। उनके द्वारा बचाव में शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।






परिजनों ने बाद में एम्बुलैंस बुलाकर उन्हें उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते खानपुर पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। जहां पर उसका व पत्नी का इलाज चल रहा है। थाना सदर जींद में तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |