Hansi accident news :ट्राले में कन्टेनर की टक्कर ; चालक की टांग कटी
Hansi accident news :
हरियाणा न्यूज, हांसी : Delhi Hisar National Highway पर पीपला पुल के पास सडक़ पर खड़े ट्राले में एक कन्टेनर की टक्कर हो गई। इस हादसे में कन्टेनर चालक की टांग कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कन्टेनर चालक की शिकायत पर बास थाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए ब्यान में उतरप्रदेश के रायबरेली निवासी उमेश कुमार ने बताया कि वह ड्राईवरी का काम करता है। वह अपने जीजा कृष्ण कुमार के पास रहता है। उसका जीजा कृष्ण चंडीगढ़ किसी कंपनी की गाड़ी चलाता है। 24 नवंबर को उसके जीजा कृष्ण कुमार को घर पर कोई जरुरी काम हो गया। इस कारण उमेश अपने जीजा की जगह कम्पनी के कन्टेनर में हिसार से पार्सल लोड करके बिलासपुर के लिए रवाना हुआ।
उमेश का कहना है कि जब वह कन्टेनर को लेकर दिल्ली नैशनल हाईवे पर देर रात करीब साढ़े 12 बजे पीपला पुल के नजदीक पहुंचा तो लोहे की पाईपों से भरा ट्राला हाईवे पर खड़ा था। उमेश के आरोप हैं कि ट्राला के न तो कोई इंडिकेटर जल रहे थे और न ही रोड पर पीछे रिफलैक्टर आदि लगे हुए थे। धुंध के कारण उसे ट्राला नजर नहीं आया और उनका कन्टेनर सीधा ट्राला में पीछे से जा टकराया। इस हादसे में उमेश का दाहिना पैर कट गया। हादसे के बाद राहगिरों ने उमेश को हांसी नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उसको अग्रोहा के मैडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks