स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एक साथ उठी 2 अर्थियों से गांव में मचा कोहराम | Chaos in the village due to two funeral pyres rising simultaneously

Chaos in the village due to two funeral pyres rising simultaneously


हरियाणा न्यूज, जुंडला / करनाल : बुढ़नपुर बस अड्डे के पास बाइक व ट्रक की टक्कर में हथलाना निवासी 2 लोगों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब दोनों एक डिस्कवर बाइक पर सवार होकर किसी राइस मिल में रात्रि चौकीदार की ड्यूटी पर निसिंग की तरफ जा रहे थे। jundla Karnal news, 






बीच रास्ते में कैथल रोड पर पहले से एक ट्रक खड़ा था। जैसे ही वे उसके पास से गुजरने लगे तो सामने से रांग साइड से एक और ट्रक आ गया जिसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हालांकि बाइक सवार हैल्मेट पहने हुए था। बावजूद भी वह बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्होंने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने 50 वर्षीय मृतक बिल्लू उर्फ बलिंदर के भतीजे कुलदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कार्रवाई की। Karnal accident news,





उन्होंने बताया कि दोनों गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। राइस मिल में रात्रि को चौकीदारी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। बलिंद्र व केहर सिंह अक्सर ड्यूटी पर इकट्ठे जाते थे। जो मंगलवार सायं करीब 7 बजे हादसे का शिकार हो गए। मामले में निसिंग थाना प्रभारी जंग शेर सिंह का कहना कि उनकी ओर से अज्ञात ट्रक की तलाश जारी है।


सड़क पर खड़े ट्रकों को लेकर गुस्से में लोग

कैथल रोड पर राइस मिलों के आसपास सड़क पर खड़े होने वाले ट्रकों ने एक माह में 6 लोगों की जान ले ली। सरपंच चौधरी ईश्वर सिंह पप्पी ने कहा कि बिना मिलीभगत के ट्रक सड़कों पर खड़े नहीं हो सकते। यदि प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रकों को सड़क से नहीं हटाया तो ग्रामीण इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने पर मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सड़क से अति शीघ्र ट्रक हटाए जाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |