स्कूल न जाने पर मां ने डांटा, घर छोड़कर भागे भाई-बहन
Mother scolded for not going to school, brothers and sisters ran away from home
हरियाणा न्यूज, गोहाना : न भाई स्कूल गया, न बहन। दिहाड़ीदार विधवा मां को पता चला तो उसने डांट दिया। बस इसी बात पर दोनों भाई-बहन घर छोड़कर भाग गए। मामला गोहाना सदर थाने के रभड़ा गांव का है। तीन दिन बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर लिया। पुलिस ने भाई-बहन को उनकी मां, दादी और बुआ के सुपुर्द कर दिया। Gohana Sonipat news,
मायना मूलतः पश्चिम बंगाल की है। उसका शादी रभड़ा गांव के कुलदीप सिंह से हुई। बाद में कुलदीप की मौत हो गई। विधवा महिला के 3 बच्चे हैं। महिला दिहाड़ी- मजदूरी कर बच्चों का पालन- पोषण करती है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी पूर्णिमा और 10 साल का बेटा अमरजीत हैं। तीसरा बच्चा अभी छोटा है। स्कूल से मैसेज मिला कि पूर्णिमा और अमरजीत स्कूल नहीं गए। इस पर पूर्णिमा ने दोनों बच्चों को डांट दिया। latest news Gohana,
मां की डांट से नाराज हो कर पूर्णिमा और अमरजीत घर छोड़कर भाग गए। यह घटना 3 दिन पहले की है। मायना ने 112 नंबर पर कॉल की। इस पर पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस ने उसके बयान पर गोहाना सदर थाने में दोनों बच्चों की गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। Sonipat Haryana news,
गोहाना सदर थाने के सब इंस्पैक्टर महावीर सिंह ने बताया कि दोनों भाई-बहन को रभड़ा गांव के ही रेलवे स्टेशन से बुधवार को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिवार को सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks