सफाई को लेकर पुत्रवधु से कहासुनी: बेटे ने पिता के तोड़े दांत
Argument with daughter-in-law regarding cleanliness: Son broke father's teeth
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : जिले के गांव मंगाली मोहब्बतपुर में घर की साफ सफाई को लेकर व्यक्ति को अपनी पुत्रवधु को टोकना उस समय भारी पड़ गया। जब बहू ने अपने ससुर की शिकायत अपने पति से की तो बेटे ने पत्नी की बातों में आकर अपने ही पिता पर लोहे के पाईप से हमला कर उसके दांत तोड़ दिए। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
गांव मंगाली मोहब्बतपुर निवासी 53 वर्षीय प्रेम सिंह ने बताया कि उसके बेटे की शादी भगाना गांव में की हुई है। घर की साफ सफाई को लेकर जब उसने अपनी पुत्रवधु से कहा तो वो झगडऩे लगी। उस समय उसका बेटा काम से बाहर गया हुआ था। उसकी पुत्रवधु ने अपने पति के पास फोन कर आरोप लगा दिया कि मैंने उसके साथ झगड़ा किया है। जब उसका बेटा घर आया तो उसने लोहे का पाइप उठाकर उसके मुंह पर मार दिया। जिससे उसका एक दांत टूट गया। जबकि दो तीन दांत हिल गए। इसके अलावा उसके मुंह पर चोटें भी आई हैं।
प्रेम सिंह ने बताया कि उसकी पुत्रवधु का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने फोन कर अपने मायके में बता दिया। जब वो अपने कमरे में आराम कर रहा था तो उसकी पुत्रवधु के भाई अपने दोस्तों के साथ पहुंच गए। आते ही उन्होंने कोई बात पूछे बिना ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस से उसके भाई वहां आए और उसको उनके चुंगल से छुड़वाकर हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुत्रवधु के भाईयों की मारपीट से उसकी आंख व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks