सांसदों, विधायकों व मंत्रियों पर एक पैंशन योजना लागू करे भाजपा : मनोज राठी
-BJP should implement a pension scheme on MPs, MLAs and ministers: Manoj Rathi
मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी उठाए इस संबंध में कदम-
-जब प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक पैंशन छोड़ सकते हैं तो नेता ऐसा क्यों नहीं कर सकते-
Haryana News हिसार : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राठी ने हरियाणा सरकार एवं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से मांग की है कि वे अपनी पार्टी से जुड़े सांसदों, विधायकों, मंत्रियों व पूर्व मंत्रियों पर एक पैंशन का नियम लागू करवाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश का मुखिया व विधायक दल का नेता होने के नाते अपनी पार्टी से यह शुरूआत करनी चाहिए। Haryana ki Taaja Khabar
मनोज राठी मुख्यमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा था कि 40 हजार वरिष्ठ नागरिकों ने स्वेच्छा से पैंशन छोड़ी है और उस पैसे का सरकार ने सदुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की जनता, खासकर वरिष्ठ नागरिक लगभग तीन हजार रुपये मासिक पैंशन छोड़ सकते हैं तो हमारे देश, प्रदेश के नेता ऐसा करने से क्यों हिचकिचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक पैंशन सिस्टम लागू करके सरकारी खजाने के करोड़ों रुपये बचाए हैं तो देश के लगभग सभी राज्यों में सत्ता में होने का दावा करने वाली भाजपा एक पैंशन योजना से पीछे क्यों हट रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को समय रहते अपनी पार्टी में एक पैंशन योजना लागू करनी चाहिए, अन्यथा चुनावों में जनता उनसे जवाब मांगेगी। Latest News Haryana
मनोज राठी ने कहा कि ऐसा ही फैसला कांग्रेस को भी लागू करना चाहिए लेकिन सबसे पहले ये लागू करना भाजपा के लिए जरूरी है क्योंकि मुख्यमंत्री के समक्ष ऐसे आंकड़े आए हैं कि प्रदेश के 40 हजार वरिष्ठ नागरिकों ने पैंशन छोड़ी है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के बड़े बुजुर्ग बड़ा दिल रखते हुए देश व प्रदेश हित में सम्मान भत्ता छोड़ सकते हैं तो भाजपा बताएं कि वह सांसदों व विधायकों पर अनाप-अनाप खर्च हो रहे करोड़ों रुपये क्यों कि रोक सकती। उन्होंने कहा कि केवल मात्र आम आदमी पार्टी ने एक पैंशन लागू करके ऐसा उदाहरण पेश किया और उन्हें नहीं लगता कि इस मामले में भाजपा व कांग्रेस ऐसा कदम उठा पाएगी। Haryana News Today in hindi


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks