स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एटीएम से डेबिट कार्ड छीनकर भागे युवक, खाते से निकाले 25 हजार रुपये

 Youth ran away after snatching debit card from ATM/Jind news Hindi, Jind Haryana news, 


तहलका न्यूज / जींद : नरवाना के विश्वकर्मा चौक पर एटीएम से रुपये निकाल रहे व्यक्ति से डेबिट कार्ड छीनकर दो युवकों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए जींद की रतन कालोनी निवासी नरेश कुमार ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अक्टूबर को वह किसी काम के लिए नरवाना गया हुआ था। जब वह विश्वकर्मा चौक पर एक्सिस बैंक के एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले के लिए गया था।


इसी दौरान पीछे से एक युवक अंदर आ गया, जबकि दूसरा युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट करके बाहर खड़ा हुआ था। जब उसने पांच हजार रुपये निकालने के लिए पिन नंबर डाला तो उस युवक ने देख लिया। इसी दौरान युवक ने कहा कि रुपये मशीन में आगे निकले होंगे। उसकी बातों में आकर आगे देखने लगा तो इसी दौरान युवक डेबिट कार्ड निकालकर बाहर निकल गया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। उसने शोर मचाया और आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने बताया कि थोड़ी ही देर के बाद उसके मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने बैंक से संपर्क करके डेबिट कार्ड को बंद करवाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |