खेलों में हमारी लड़कियों के परचम का लोहा दुनिया मानती है - गायत्री देवी
world recognizes the strength of our girls in sports - Gayatri Devi, latest news Hisar, Hisar Haryana news, BJP leader Gayatri Devi News, Hansi news,
हिसार : आज लड़के ही नहीं बल्कि हमारी लड़कियां भी खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। वो हर खेल में लड़कों से ज्यादा मैडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मनवा रही हैं। जिसकी बदौलत आज हम सब लड़के और लड़कियों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते और लड़कियों को भी लड़कों की भांति आगे बढ़ाने थे अवसर प्रदान कर रहे हैं। उक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भगत धन्ना सेवा समिति की प्रधान गायत्री देवी ने राजकीय गर्ल कॉलेज हिसार की महिला खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र में हौसला बढ़ाते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि खेलों में देश व प्रदेश स्तर पर लड़कियां लड़कों से काम नहीं है वह हर रोज किसी न किसी खेल प्रतियोगिता में मैडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रही है। गायत्री देवी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी तरह से लगन व मेहनत से लगातार अभ्यास करती रहे। आपकी कामयाबी को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने महिला खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र के दौरान सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि महिला खिलाड़ी देश की आन- बान और शान है । आप भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर महाविद्यालय के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाएंगी, मेरी ऐसी आप सभी को शुभकामनाएं हैं ।
गायत्री देवी ने याद दिलाया कि देश के प्रधानमंत्री ने हरियाणा की इस पावन धरा से एक नारा दिया था कि 'बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ, लेकिन अब इस नारे के साथ एक बात और जुड़ गई है कि बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ ।। वर्तमान में समाज में बेटियों के प्रति लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। आज हर माता-पिता अपनी बेटी को पढ़ने के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ा रहे हैं । गायत्री देवी ने कहा कि हमारी सरकार की नई खेल नीति के सार्थक परिणाम आने शुरू हो गए हैं । बच्चों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है और मैडलों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
इस अवसर पर टीम के कोच त्रिलोक शर्मा, विक्रम यादव ,जोगिन्द्र पातड़, खिलाड़ी पारुल ,सावन ,महक ,सुनीता, खुशबू ,आरती ,सिमरन ,पुष्पा , सोनू, सोनिया, काफी ढ़िल्लों, अनीता ,अनु ,दिव्या, सोनिका ,सपना सहित अन्य खिलाड़ी व स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks