हिसार में चाकू मारकर जानलेवा हमला, चाकू मारने वाला गिरफ्तार | Deadly attack by stabbing in Hisar, knifeman arrested
Deadly attack by stabbing in Hisar, knifeman arrested
जानलेवा हमला कर, चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग चाकू बरामद
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार: हिसार के पटेल नगर स्थित एक स्कूल से बच्चों को लेने आए व्यक्ति को चाकू मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
पीएलए चौकी पुलिस ने पटेल नगर स्थित स्कूल के प्रांगण में पटेल नगर निवासी देवा पर जानलेवा हमला कर चाकू मारने के मामले में आरोपी पटेल नगर हिसार निवासी मनीष उर्फ मिसरी को गिरफ्तार किया गया है। चौकी प्रभारी एएसआई दया राम ने बताया कि 19.09.2023 को पुलिस चौकी में सूचना मिली कि पटेल नगर स्थित एक स्कूल में झगड़ा हुआ है और पटेल नगर निवासी देवा सिविल अस्पताल हिसार में भर्ती है। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस को पटेल नगर निवासी देवा ने शिकायत दी कि वह अपनी लड़की व भतीजे को लेने के लिए 19.09.2023 को स्कूल गया था।
जब वह स्कुल की पिछली गली में गेट के नजदीक पहुंचा तो वहा पर इसके पिछे गाबा उर्फ घोलु उर्फ शिव कुमार, मनिष उर्फ मिश्री सन्नी, मोनु , कर्ण व वासु आये और वह भाग कर पिछले गेट से अंदर आ गया। गाबा उर्फ घोलु, मनिष उर्फ मिश्री भागकर आये और उन्होंने ने इस पर जान से मारने की नियत से चाकुओं से हमला किया। इसके शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से भाग गए।
एएसआई दया राम ने बताया कि आरोपी मनीष उर्फ मिसरी ने वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों सहित पुरानी रंजिश के चलते शिकायतकर्ता देवा पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी ने 20 अगस्त के भी अपने साथियों सहित शिकायतकर्ता देवा के साथ झगड़ा कर इसे चोटे मारी थी जिसके बारे में थाना सिविल लाइन हिसार में मामला दर्ज किया गया तथा आरोपी मनीष उर्फ मिसरी विनायक नगर, आजाद नगर निवासी गौरव को जान से मारने की नियत से छुरी मारने के वारदात में शामिल था। जिसके बारे में थाना आजाद नगर में हत्या प्रयास की धारा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks