स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में सीएम फ्लाइंग की रेड से मचा हड़कंप, कई कर्मचारी मिले नदारद | CM flying raid in hansi

 CM Flying raid creates stir in Hansi, many employees found missing : CM Flying raid in hansi, CM Flying raid in Hisar, Hansi news, latest Hisar news, 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।

हांसी : हांसी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने रेड कर दी। सीएम फ्लाइंग की रेड की सूचना मिलती ही कर्मचारियों की सांसें फुल गई। क्योंकि जिस समय रेड हुई उस समय काफी कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद थे। सीएम फ्लाइंग का नेतृत्व एसआई रणधीर सिंह एवं एएसआई राकेश कुमार कर रहे थे और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर एसडीओ पब्लिक हेल्थ जय सिंह नियुक्त किए गए थे। 




सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि टीम के द्वारा हांसी तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। जिस समय टीम निरीक्षण करने के लिए कौन सी उसे समय तहसील कार्यालय में काफी संख्या में कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। जो कर्मचारी ड्यूटी पर लापरवाही बरतते हुए गैर हाजिर पाए गए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। सीएम फ्लाइंग टीम ने तहसील कार्यालय से कुछ रिकॉर्ड को जब्त किया है और इस दौरान जो रजिस्ट्री हुई उनके रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की गई। 





सूत्रों के मुताबिक सीएम फ्लाइंग को हांसी तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही सहित अन्य शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए टीम ने बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में तहसील कार्यालय पर छापेमारी की। कर्मचारियों का गैर हाजिर पाए जाना शिकायत को दुरुस्त बताता है कि तहसील कार्यालय के कर्मचारी अपनी ड्यूटी को लेकर कितने लापरवाह हैं। सीएम फ्लाइंग की टीम तहसील कार्यालय के रिकार्ड की जांच करने में जुटी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |