वेतन काटने से अध्यापकों में रोष, डीईओ कार्यालय पर ताला जड़ने की दी चेतावनी |Teachers angry over salary cut, warn of locking DEO office
Teachers angry over salary cut, warn of locking DEO office
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी।तहलका न्यूज/ जींद : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ( Government Primary Teachers Association ) का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने के लिए कार्यालय पहुंचे। जहाँ पर जिला शिक्षा अधिकारी रोहतक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गए हुए थे। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय में ही बैठक ली। इसमें गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए शिक्षकों पर बनाए जा रहे दबाव पर विरोध दर्ज किया।
संघ के जिला प्रधान रूपेंद्र गोयत ने कहा कि यदि अधिकारी इस वेतन काटने वाले पत्र को शीघ्र वापस नहीं करते तो जिले के अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ताला जड़ने जैसा कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे। न्यायालय सहित निदेशक शिक्षा विभाग ने भी पत्र जारी करके अध्यापकों की ड्यूटी गैर शैक्षिणक कार्यों में न लगने बारे बोला हुआ है। फिर भी कई बार अधिकारी अध्यापकों से मिन्नत करके सहयोग की उम्मीद रखते हुए विभिन्न कार्यों में ड्यूटियां लगा देते है। परंतु इस तरह का वेतन काटने का फरमान पहली बार देखा गया है। मौके पर परमजीत बूरा, अभिमन्यु रेढू, जितेंद्र, अजब गीयत, राजबीर, राजेश, रणबीर आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks