रोहतक जिले में गोलीकांड के गवाह पर बरसाई गोलियां | Bullets fired on witness of firing
Bullets fired on witness of firing in Sanghi village of Rohtak district/ Rohtak News Today,
तहलका न्यूज / रोहतक : रोहतक जिले के गांव सांघी में दो गुटों में चल रही पुरानी रंजिश में फिर गोलियां चली हैं। इस बार कुछ माह पहले हुए एक गोलीकांड के गवाह विक्रम को गवाही से रोकने के लिए हमला किया गया बताया जा रहा है। उस पर दो युवकों ने तीन गोलियां चलाई। गली में खड़ी एक बुग्गी की आड़ मिलने से विक्रम बाल-बाल बच गया। मामले में सदर थाना पुलिस ने सांघी के कृष्ण, राजसिंह, आकाश उर्फ गोलू और सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विक्रम ने बताया कि वो बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने पशुबाड़े में काम कर रहा था। तभी दो युवकों ने उसे आवाज लगाकर बाहर बुलाया। जब वो बाहर आया तो दो युवक बाइक पर बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि वो गोलीकांड में गवाह है, इसलिए उसे मरना होगा। इसके बाद दोनों युवकों ने अपने-अपने पिस्तौल से उस पर एक-एक फायर किया।
विक्रम के अनुसार युवकों के पिस्तौल निकालते ही वो गली में खड़ी एक बुग्गी की आड़ में छिप गया, इसलिए दोनों गोलियां बुग्गी में लगने से वो बच गया। इसके बाद उसने आरोपितों पर ईंट फेंककर मारी तो युवकों ने एक गोली फिर चलाई। लेकिन उससे भी वो बच गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आते दिखाई दिए तो बदमाश मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस को मौके से गोलियों के खाली खोल बरामद हुई हैं। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks