स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार: गली निर्माण में देरी से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

 Angry people blocked road in Hisar due to delay in street construction/ Road jaam in Hisar, road Jaam in Haryana, latest news Hisar, Hisar news Today latest,

निगम अधिकारी द्वारा लिखित में आश्वासन मिलने पर हुई शांत


तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़। 

हिसार : आजाद नगर की गली नंबर 4 की महिलाओं ने गली निर्माण कार्य में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने सुनवाई न होने पर मुख्य मार्ग पर जाम लगाया दिया। जाम की सूचना मिलते ही डी. एस. पी., थाना प्रभारी पुलिस कर्मचारियों के साथ वहां पर पहुंचे और महिलाओं को समझा कर जाम खुलवाया। 




लेकिन कुछ देर बाद महिलाओं ने फिर से जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाएं निगम अधिकारी द्वारा सड़क निर्माण में किसी प्रकार की देरी न करने का लिखित आश्वासन मिलने पर शांत हुई और जाम को खोला। साथ ही महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना शुरू कर देंगी। 





इस दौरान वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे पहले गली नंबर 4 की अनेक महिलाएं प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग हिसार-राजगढ़ रोड पर आई और रोड को जाम कर दिया। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई। महिलाओं की मांग थी कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |