स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र में महिला टीचर पर चाकू से हमला, घर पर छिपक कर बैठा था हमलावर

Woman teacher attacked with knife in Narnaund area, attacker snatched gold chain and ran away/hansi news, latest Hisar news, hansi crime news, Hisar crime news, teacher attack, 

बहादुरी से सामना किया तो सोने की चेन झपट कर भागा हमलावर 

चाकू लगने से घायल संस्कृत अध्यापिका गीता देवी उपचाराधीन।


सवेरा न्यूज/ सुनील कोहाड़
हिसार : हिसार जिले के पुट्ठी गांव के सरकारी स्कूल में कार्यरत संस्कृत अध्यापिका पर उसके ही घर में एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उसके गले से सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अध्यापिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया है। पुलिस ने अध्यापिका के बयान पर मामला दर्ज कर दी है।




पुलिस को दिए बयान में गीता देवी ने बताया कि वह गांव के सरकारी स्कूल में संस्कृत अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। बुधवार दोपहर को तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब वह अपने घर पर आई तो घर के एक कमरे के दरवाजे के पीछे छिपे हमलावर ने उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू उसकी गर्दन पर लगा उसके बावजूद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर का बड़े ही जोश के साथ मुकाबला किया और उससे चाकू छीन लिया। उसके बाद हमलावर उसके गले से सोने की चेन झपट कर घर से भाग गया। उसने काफी दूर तक गली में उसका पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ नहीं पाई। खून से लथपथ संस्कृत अध्यापिका को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बास पुलिस ने अध्यापक की शिकायत पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ जानलेवा हमला करने, छीनाझपटी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जान शुरू करते हैं। ‌

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |