रामलीला में शराबी युवकों ने मचाया हुड़दंग,रामलीला प्रधान के घर की तोेड़ फोड़
Drunken youth created ruckus in Ramlila, vandalized Ramlila Pradhan house/siwani Mandi news, Bhiwani news today,
सिवानीमंडी : शहर की श्री राम नाटक क्लब रामलीला में देर रात तीन शराबी युवकों को हुड़दंग करने से रोकने पर शरारती तत्वों ने रामलीला के प्रधान पवन मोटू के घर पर देर रात पत्थर बरसाए, गालियां दी व जाते -जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर
पुलिस को दी शिकायत में पवन मोटू ने बताया कि वह श्री राम नाटक कल्ब सिवानी का प्रधान है। मंगलवार रात को श्री राम नाटक कल्ब के मैदान मे रामलीला का मंचन चल रहा तो करीब 11 बजे अमन वासी सिवानी और आकाश पुवासी सिवानी, अंकित सभी शराब के नशे में थे और रामलीला आयोजन के दौरान हुडदंगबाजी और गाली गलौच व मारपीट करने लगे जिनको कमेटी ने समझा बुझा कर भेज दिया था।
मोटू ने बताया कि उसके बाद देर रात 12.30 पर रामलीला समाप्त होने पर मैं अपने घर चला गया तो समय करीब 1 बजे रात को तीनों व उसके साथ विनय वासी सिवानी चारों मेरे घर कि दीवार फांद कर घर मे घूस गए और ईट पत्थरों से मेरे घर के दरवाजे खिड़कियां तोड दी गई और गाडी मे नुकसान पहुंचा दिया । उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस को इसकी सूचना दी तो चारों मेरे घर कि दीवार फांद कर भाग गए। जाते -जाते गाड़ी के शीशे भी तोड़ गए। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह जाखड़ ने बताया की आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शहर में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दास्त नही की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks