Indefinite strike of electricity workers, strike of electricity workers Narnaund News, Hansi News, Latest News Hisar,
 |
बिजली कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करते हुए।
|
तहलका न्यूज / नारनौंद : बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बिजली निगम के प्रांगण में धरना ( strike of electricity workers ) शुरू कर दिया है। जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट उप प्रधान रणजीत सिंह, संचालन सब यूनिट सचिव आजाद यादव ने किया। उन्होंने बताया कि बिजली निगम के एसडीओ कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों लोहारी राघो में एडीसी ने जन संवाद का कार्यक्रम किया था। उसमें मोठ गांव के लोगों ने बिजली कर्मचारियों की मांग की थी उस पर एडीसी ने उसी समय दो कर्मचारी देने के आदेश दे दिए थे। उन्हीं के आदेशों का पालन करते दो कर्मचारी मोठ सैंटर पर लगा दिए थे लेकिन कुछ दिन बाद ही एसडीओ ने उसमें से एक कर्मचारी को मोठ से बदल कर मिर्चपुर लगा दिए। मिर्चपुर सेन्टर पर पहले ही तीन स्थाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जिसके कारण मोठ कंप्लेंट सेन्टर पर सिर्फ दो ही कर्मचारी है लेकिन इस फीडर पर चार गांव आते हैं।
12 दिन गेट मीटिंग करने के बाद आज से धरने की शुरुवात की गई।
उपमण्डल अधिकारी को उनके ऑर्डर वापिस मोठ किए जाए या उनकी जगह पर किसी ओर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहा है। वह है कि ऑफिस का माहोल बिगड़ाने पर लगा हुआ है। यूनियन मांग है कि उपमण्डल अधिकारी अपना रवैया ठीक करें इस दौरान कोई औधिगक शान्ति भंग होती है तो पूरी जिम्मेवारी नारनौंद एसडीओ की होगी। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक ये ऑर्डर कैंसल नहीं किए जाते हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर ,सुरेंद्र जेई बलजीत जेई,जगदीश रोहिल्ला फोरमैन, राजेन्द्र सिंह फोरमैन, सुखबीर एसएसए,सुरेश धारा,जयपाल सिंह, जोगिंद्र, विरेंद्र जांगड़ा, रामकरण ,विकास,सुरेंद्र , रणजीत, सत्यवान शर्मा , सुभाष, बिजेंद्र , रिंकू,बलवान आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks