स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भाजपा सरकार कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने तुली - प्रेम मलिक

BJP government bent on ending welfare schemes / Hansi News, Prem Singh Malik News, Hansi Prem Malik News, Hansi Congress News, 

प्रेम सिंह मलिक ने पूर्व सीएम  से की मुलाकात

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करते हुए प्रेम सिंह मलिक।


तहलका न्यूज / विमल
हांसी : हांसी हल्के से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर हांसी की राजनीतिक हलातों पर चर्चा की। मलिक ने बताया कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद ने प्रदेश की जनता से वायदा किया है कि कांग्रेस सरकार बनते ही बुजुर्गों को 6 हजार रुपये महीना पेंशन दी जाएगी, गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और सौ-सौ गज के फ्री होल्ड प्लॉट दिए जाएंगे, पदक विजेता खिलाडिय़ों को फिर से उच्च पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। 




            मलिक ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह डगमगा चुकी है और कर्ज कई गुना बढ़ गया है। सरकार कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने की नई-नई तरकीब निकाल रही है। परिवार पहचान पत्र इसी साजिश का एक हिस्सा है। पीपीपी में गरीब परिवारों की अनाप-शनाप आय दिखाकर उनके राशन कार्ड काटे जा रहे हैं।  हरियाणा में करीब 5 लाख बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। जजपा तो बुजुर्गों को 5100 रुपये पेंशन देने का वादा कर सत्ता में आई थी। वह बुजुर्गों की पेंशन बंद करने पर अब मौन है।




             मलिक ने कहा कि अब देश व प्रदेश की जनता भाजपा गठबंधन के बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर जनता के वोट हथियाने का काम किया अब वोट की चोट से बदलना लेने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा गठबंधन सरकार का सूपड़ा साफ होना निश्चित है और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।  


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |