समस्या : हिसार का तिकोणा पार्क रो रहा है बदहाली के आंसू
साफ सफाई ना होने से पार्क में अव्यवस्था का आलम
तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़
हिसार : स्वच्छता का संदेश देने वाली सरकार में गांव से लेकर शहर तक की सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। शहर में सफाई कर्मचारी कभी कभार गलियों व पार्को में सफाई करते हैं। जिसके कारण शहर की सफाई इन दिनों चरमराई हुई है। शहर के डाबड़ा चौक के पास स्थित तिकौणा पार्क इन दिनों अपनी ही बदहाली के आंसू रो रहा है।
पार्क में गंदगी के ढेर व बड़ी बड़ी घास के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है डाबड़ा चौक से रेलवे रोड़ पर स्थित पूर्व केंद्रीयमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुमारी शैलजा के आवास के पास स्थित पार्क के अंदर साफ सफाई नहीं होने से पार्क की हालत खस्ताहाल हो चुकी है।
पार्क में गंदगी के बड़े बड़े ढेर लगे हुए हैं और घास भी बड़ी बड़ी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले इस पार्क में सुबह शाम के समय ही नहीं बल्कि दिन के समय भी लोग आते थे और सुबह शाम बच्चे यहां पर लगे झूलों पर आनंद लेते थे।
लेकिन पिछले काफी महीनों से पार्क के अंदर ना ही तो साफ सफाई हो रही है और ना ही घाट को काटा जा रहा है। घास के अलावा इसमें अन्य कंटिले पौधे भी उगे हुए हैं। जिसके कारण अब लोगों को इस पार्क के अंदर जाने में सांप बिच्छू का डर लगता है। जिसके कारण लोग यहां पर नहीं आते। इसकी साफ सफाई के लिए कई बार स्थानीय पार्षद व नगर निगम में श्किाायत कर चुके हैं। लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks