स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

HSSC group d cet exam 2023 : फ्री बस सेवा का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम

HSSC group d cet exam 2023 : free Bus service. CM Manohar lal latest news, 

ग्रुप डी परीक्षा: परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा - CM मनोहर लाल 



तहलका न्यूज/ चंडीगढ़ : 

 ग्रुप-डी के लिए होने वाले सीईटी एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा सरकार द्वारा बड़ी राहत दी गई है।  मुख्यमंत्री ने परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा  21-22 अक्टूबर को ग्रुप-डी की परीक्षा ली जा जाएगी। जिसमें अभ्यर्थियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए उनके एडमिट कार्ड पर ही पेपर के दिन का पास लिख दिया जाएगा। इसके बाद उनसे रोडवेज की बसों में आने-जाने का कोई भी किराया नहीं लिया जाएगा। बस अभ्यार्थी को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। 






13536 पदों के लिए पौने 14 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

हरियाणा में ग्रुप-डी के लिए निकाले गए 13536 पदों के लिए 13 लाख 75 हजार 151 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एग्जाम की एक पाली में 3.44 लाख अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा देंगे। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 18 जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। हरियाणा के 17 जिलों के अलावा पहली बार चंडीगढ़ में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अच्छी बात यह है कि आयोग की तरफ से दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए होम डिस्ट्रिक्ट में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।





पंचकूला में बनाए जा सकते हैं इमरजेंसी केन्द्र

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के अनुसार इमरजेंसी के दौरान पंचकूला में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। यहां पर भी परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। 21 और 22 अक्टूबर को होने वाली इस परीक्षा का समय सुबह 10 से 11:45 बजे और दोपहर बाद 3 से 4:45 बजे तक का रहेगा। खदरी ने बताया कि महिलाओं के सेंटर 50 किलोमीटर से दूर नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जो भी एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे उन पर सही एड्रेस ही दिया जाना चाहिए। इस बात के लिए एनटीए को आयोग की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |