हांसी में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी : अवैध रूप से घरेलू गैस भरने का भांडा फोड़, 33 गैस सिलेंडर जब्त
CM Flying raid in Hansi: Illegal filling of domestic gas busted, 33 gas cylinders seized, hansi news, Today latest news Hisar, Hisar news Today latest,
किड्स कालोनी सरस्वती कार गैरेज पर छापा, 33 गैस सिलेंडर व गैस भरने वाली मशीन बरामद
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो |
तहलका न्यूज
हांसी : सीएम फ्लाइंग व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे टेलीफोन एक्सचेंज के सामने फ्रेंड्स कालोनी स्थित सरस्वती कार गैरेज पर छापा मारा। इस दौरान गैराज के सामने खड़ी एक गाड़ी में लदे 33 घरेलू गैस सिलेंडर अरामद किए। 33 में से 23 गैस सिलेंडर भरे थे। टीम को गाड़ियों में गैस भरने वाली मशीन बरामद हुई। सीएम फ्लाइंग टीम के सब इंस्पेक्टर बजरंग व एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिन से गैराज में घरेलू गैस सिलेंडरों की गैस को अवैध रूप से गाड़ियों व कामर्शियल सिलेंडर में भरकर बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। गाड़ी चालक ढाणा खुर्द निवासी आनंद व गैराज के मालिक राकेश कुमार से जब गैस सिलेंडरों के बारे में पूछताछ की गई तो को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
सीएम फ्लाइंग ने गाड़ी चालक आनंद व गैराज मालिक राकेश कुमार के खिलाफ घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से प्रयोग करने को लेकर शिकायत दी। टीम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रदीप सैनी, निरीक्षक अनुराग, उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार थे।
वहाँ एक माह पहले भी हिसार चुंगी के समीप आटी इलेक्ट्रानिक्स की एक दुकान पर खाद्य आपूर्ति विभाग व सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा था। उस दौरान टीम ने वहां से भी इसी तरह गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी दुकान पर घरेलू प्रयोग में आने वाले गैस सिलेंडर उतार रहे थे। गाड़ी चंद्र सिंह एजेंसी की थी। निरीक्षण के दौरान दुकान में अवैध रूप से घरेलू गैस के 27 सिलेंडर भरे हुए व 32 सिलेंडर खाली मिले थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks