विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता अंतिम पंघाल के सम्मान में समारोह | bronze medalist in the World Wrestling Championship
bronze medalist in the World Wrestling Championship, Gram Panchayat Bhagana organized a function in honor of last Panghal, Hisar news Today in Hindi,
ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह तथा सांसद बृजेंद्र सिंह ने की शिरकत
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा के ग्रामीण आंचल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना का होना जरूरी है और वह खेलों से आती है।
वे मंगलवार को हल्का बरवाला के गांव भगाना स्थित बाबा नागा मंदिर में बेलग्रेड, सर्बिया में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक विजेता अंतिम पंघाल के सम्मान में ग्राम पंचायत भगाना द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद बृजेंद्र सिंह तथा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक प्राप्त कर 19 वर्षीय खिलाड़ी अंतिम पंघाल ने विश्व में राज्य का नाम रोशन कर पेरिस ओलंपिक के लिए अपना स्थान पक्का किया है। अंतिम पंघाल ने हाल ही में अगस्त 2023 में अम्मान, जॉर्डन में आयोजित विश्व अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गांव भगाना एक ऐतिहासिक गांव है। सन् 1947 से पहले भारत पर अनेक आक्रमण हुए, जिसका हरियाणा राज्य के वीर यौद्घाओं ने डटकर सामना किया था। आज के समय भी हरियाणा के युवा तीनों सेनाओं में अपना अग्रणीय योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। इनके माध्यम से युवा न केवल नशे व अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हैं, बल्कि खेलों से उनके सुनहरे भविष्य का भी निर्माण होता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। समारोह के दौरान उन्होंने गांव में खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करवाने तथा खिलाड़ी अंतिम पंघाल को 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की बात कही।
ऊर्जा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़ाया जाएगा। गांव के 3 किलोमीटर के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी ढाणियों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि एशियाई खेलों में भारत ने अब तक का सर्वश्रेेष्ठ प्रदर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार 107 खिलाडिय़ों ने मेडल प्राप्त किए हैं। इनमें से 33 खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने व्यक्तिगत व टीम स्पर्धा में मेडल हासिल किए हैं। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 10 स्वर्ण, 6 रजत और 17 कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी अंतिम पंघाल को 75 लाख रुपये ईनामी राशि के रूप में प्रदान की जाएगी। सांसद ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) के तहत गांव में खेल क्षेत्र व अन्य निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks