स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के गांव से महिला दो बच्चों सहित लापता, पड़ोसियों के घर पार्टी में गई थी बच्चों के साथ | Woman missing with two children from Hisar district

 Woman missing with two children from Hisar district / Barwala Hisar News, latest news Hisar, breaking News Hisar, 



तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़

हिसार : हिसार जिले के गांव बालक से एक महिला अपने दो बच्चों सहित अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला अपने दो बच्चों के साथ पड़ोस में एक पार्टी समझ में शामिल होने के लिए गई थी। लेकिन वह सुबह तक पार्टी से घर नहीं पहुंची। उसके पति ने अपनी पत्नी और बच्चों की काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 






पुलिस को दी शिकायत में गांव बालक निवासी रामनारायण ने बताया कि उसकी पत्नी कोमल अपने दोनों बच्चे मानवी व  हिमांशु को साथ लेकर घर के पड़ोस में ही एक पार्टी में शामिल होने के लिए गई थी। पार्टी समारोह समाप्त होने के बावजूद भी उसकी पत्नी उसके घर नहीं पहुंची और ना ही बच्चों का कोई पता चला तो उसने उनकी तलाश की लेकिन उन दोनों का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। जान पहचान व रिस्तेदारो में भी पत्नी और बच्चों की तलाश की गई। लेकिन वहां से भी उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिली तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



पुलिस को दी शिकायत में रामनारायण ने बताया कि उसकी पत्नी मेरठ की रहने वाली है। उसने वहां पर भी पता किया। लेकिन वहां पर भी नहीं पहुंची। रामनारायण ने अंदेशा जाहिर किया है कि कहीं उसकी पत्नी और बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना ना घट जाए। इस बात को लेकर उसका पूरा परिवार चिंतित है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |