जींद में पड़ोसियों को झगड़ने से रोकने पर घोंपा चाकू, हालत गंभीर
Stabbed for stopping neighbors from fighting in Jind, fighting in Jind, Jind fighting news, Jind news Hindi, Jind crime news, Jind Haryana news latest,
तहलका न्यूज / जींद : रेलवे की लोको कॉलोनी में पड़ोसियों को झगड़ा करने से रोकना एक रेलकर्मी के लिए काफी महंगा साबित हुआ। आरोप है कि झगड़ रहे दोनों पक्षों के युवकों ने परिजनों के साथ मिलकर रेलकर्मी पर ही हमला बोल दिया तथा उसके पेट में चाकू घोंपने के साथ-साथ लाठी डंडों व ईंट से भी हमला किया गया है। वहीं बीच बचाव में आई रेलकर्मी की भाभी को भी चोटें आई हैं।
लोको कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार ने थाना शहर पुलिस को दिए बयान में बताया कि 24 अक्तूबर की रात को करीब सवा 10 बजे वह अपने घर में था कि इसी दौरान उसे बाहर गली में ऊंची ऊंची आवाज में गाली-गलौच व झगड़े का शोर सुनाई दिया। जब उसने बाहर आकर देखा तो वहां कॉलोनी के ही दीपक व सोनू आपस में गाली-गलौच करते हुए झगड़ रहे थे। उसने दोनों को ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने ज्यादा हंगामा करना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर दोनों के परिजन भी गली में भी आए। इसके बाद दीपक, सोनू व सोनू के पिता सुभाष ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। दीपक ने उसके पेट में बांई साइड चाकू मारा, साथ ही गली से ईंट उठाकर बांई जांघ पर मारी सोनू ने डंडे से उसके बाएं हाथ व पैर पर प्रहार किए। सुभाष ने भी उसे दाहिने पैर पर कई लाठियां मारी। जब उसने बचाव में शोर मचाया तो उसकी भाभी बीच-बीच करने मौके पर पहुंची। आरोपी सोनू ने उसकी भाभी पर ईंट से हमला कर दिया।
शोर बढ़ने पर आस-पड़ोस के लोग जमा होने लगे, जिन्हें देखकर तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। परिजनों ने उसे रोहतक के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks