स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खच्चर रेहड़ी से टक्कर होने से बाइक सवार की मौत

 Bike rider dies after colliding with mule hawker/ bhuna accident news, bhuna Fatehabad news. 



तहलका न्यूज/ भूना : डूल्ट गांव के पास खच्चर - रेहड़ी और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। मगर इनमें मोटरसाइकिल चालक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भूना निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार सोखल के रूप में हुई है। घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लोगों की भीड़ जमा हो गई।






 पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार सोखल अनाज मंडी की फर्म विनोद कुमार सिंगला की दुकान पर मुनीम का काम करता था। लेकिन सोमवार की दोपहर को बुवान खरीद केंद्र पर धान की ट्राली की तुलाई करने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल चलाकर भूना से बुवान के लिए रवाना हुआ था। लेकिन जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल डूल्ट गांव के नजदीक पहुंची तो सामने से खच्चर रेहड़ी के साथ भीषण टक्कर हो गई। 







हादसे में टोहाना रोड भूना वासी एवं सोखल आरा मशीन के संचालक राजेंद्र सिंह के छोटे बेटे राकेश कुमार और खच्चर रेहड़ी चालक कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। परंतु आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया। जहां पर इलाज के दौरान राकेश कुमार के दम तोड़ दिया। जबकि कृष्ण को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया । पुलिस परिजनों के बयान के बाद आगामी कार्रवाई कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |