हांसी-चंडीगढ़ रुट पर वातानुकूलित बस सेवा प्रारंभ | Air conditioned bus service started on Hansi-Chandigarh route
Air conditioned bus service started on Hansi-Chandigarh route
Tehalka News : हांसी, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हांसी-चंडीगढ़ रुट पर वातानुकूलित बस ( Hansi-Chandigarh route AC Bus ) सुविधा प्रारंभ की है। विधायक विनोद भयाना ने सोमवार को हांसी बस अड्डे से बस को हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। विनोद भयाना ने इस दौरान कहा कि इस बस के शुरू होने से हलके के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। जो लोग 4 - 5 हजार रुपये खर्च कर निजी गाडिय़ों से चंडीगढ़ जाते थे अब उन्हे वो तमाम सुविधाएं ( Hansi Chandigarh AC Bus Rent ) 410 रुपए किराया अदा कर मिलेगी। इस बस में सर्दी के मौसम में ब्लोअर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।
उन्होंने कहा कि जल्दी ही हांसी से दिल्ली ( Hansi To Delhi Route AC Bus ) के लिए भी वातानुकूलित बस सेवा शुरू करवाई जाएगी। इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। यही नहीं अन्य कई रूटों पर भी इन बसों की सेवाएं शुरू करवाने पर विचार किया जा रहा है। विधायक ने बस स्टैंड पर सुनी लोगों की समस्याएं: विधायक विनोद भयाना ने इस दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों की समस्याओं को भी सुना।
उन्होंने एक समस्या का समाधान करते हुए कहा कि जल्द ही हांसी से हिसार के लिए अंदर से भी बस सेवा शुरू करवाई जाएगी। काफी दिनों से हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तमाम बसे बाईपास होकर हिसार बस अड्डा पहुंचती हैं। लेकिन अब कुछ बसों की सेवाये अंदर से शुरू करवाई जाएगी इसको लेकर उच्च अधिकारियों से बात कर ली गई है। यात्रियों की मांग थी कि बाईपास रोड से हिसार पहुंचने के बाद शहर में अन्यत्र कहीं जाने के लिए 20 रुपये ऑटो किराया देना पड़ता है। अब बहुत ही जल्द यात्रियों की इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल मित्तल, एस एस सुरेंद्र जांगड़ा भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया ,नगर पार्षद नवदीप, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश टुटेजा, बलवान, सुनील, लक्ष्मी नारायण यादव विभिन्न विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks