स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में अनियंत्रित ट्राला तीन दुकानों में घुसा, भारी नुकसान | Uncontrolled trolley rammed into three shops in Hansi

 Uncontrolled trolley rammed into three shops in Hansi

ट्राला दुकानों में घुसा पड़ा
Tehalka News : 

) हांसी: हांसी न्यू कोर्ट रोड पर अग्रोहा चौक के सामने तेज रफ्तार ट्राले ( uncontrolled trolley ने 3 दुकानों को अपना निशाना बनाया। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जींद की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने अनियंत्रित होकर सामने बनी दुकानों में ट्राला चढ़ा दिया, जिसके चलते दुकान में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 







            
जिन दुकानों को इस ट्राले ने निशाना बनाया उनमें से एक दुकान किसान तम्बाकू भंडार की दुकान व राज स्वीटस एंड नमकीन व एक अन्य दुकान में ट्राला घुस गया और दुकानों में रखा सामान बबाद हो गया।  तीनों दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्राले का भी नुकसान हुआ है। दुकानों में रखा समान पूरी तरह नष्ट हो गया। दुकान के मालिकों का कहना की उनका जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाइ ट्राले का मालिक करें जिससे उनके नुकसान की भरपाइ हो जाएं। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार है। ट्राले का मालिक भी मौके पर पहुंच गया, उन्होंने बताया कि उसके ट्राले का लगभग 4 लाख का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर को चोट लगी है व अस्पताल में अपना उपचार करवा रहा है। उसने बताया कि बीमा कम्पनी के लोग आ रहे है वह नुकसान का अंदाजा लगाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |