स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Open manholes are inviting accidents : हादसों को न्योता दे रहे खुले मैनहोल

 Open manholes are inviting accidents / Jind news Hindi, latest news jind, 

खुले मैनहोल में गिरकर घायल हो रहे गोवंश



तहलका न्यूज/ जींद : Open manholes are inviting accidents, जगह-जगह सीवरेज के टूटे खुले ढक्कन हादसों को न्योता दे रहे हैं लेकिन अधिकारी नए ढक्कन लगाने को लेकर जहमत नहीं उठा रहे हैं। एक गोवंश सफीदों रोड़ पर स्थित श्याम गार्डन के पास खुले मैनहोल में गिर गया था। लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद गोवंश को बाहर निकाला था।





  गोहाना रोड़ पर भी पुल से पहले सीवरेज का ढक्कन काफी दिन से खुला पड़ा है। यहां लोगों ने बचाव के लिए एक छड़ी खड़ी कर रखी थी, जो अब टूट गई है। ऐसे में रात के समय पैदल चलने वाले और अन्य वाहन चालकों के लिए यह खतरे की निशानी है। इसके अलावा जहां सीवरेज के ढक्कन हैं, वह भी सड़क के लेवल से ऊंचे-नीचे हैं, जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। 



भिवानी रोड़ पर भी सीवरेज के ढक्कन सड़क के लेवल से ऊपर हैं। ऐसे में लोगों की मांग है कि जहां भी सीवरेज के ढक्कन टूटे हुए उन्हें बदला जाए और जहां ढक्कन सड़क के लेवल से ऊपर-नीचे हैं तो उन्हें ठीक किया जाए। जन स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए सीवरेज के ढक्कन को बदला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |