स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Farmers set fire to stubble : जींद जिले में किसानों ने पराली में लगाई आग, एसडीएम ने बुझाई आग, किसानों पर लगाया जुर्माना

Farmers set fire to stubble in Jind district, SDM extinguished the fire, fine imposed on farmers/Jind news Hindi, latest news Jind, Haryana news Today latest, 



तहलका न्यूज, जींद : काफी किसान आज भी जागरूकता के अभाव में धान की पराली में आग लग रहे हैं। इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति कम होती है और फसलों के मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं जिसके कारण अगली फसल की कम पैदावार होती है। किसानों को अपनी जमीन की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने के लिए धान की पराली को जलाने की बजाय उसको बेचकर पैसा कमाना चाहिए। तहलका न्यूज़ आपसे अपील करता है कि कोई भी किसान धान की पराली को ना जलाएं। क्योंकि इससे फसल के मित्र कीट तो नष्ट होते हैं साथ ही पर्यावरण भी दूषित होता है जिससे हमारे आने वाली नस्लों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है 





 एसडीएम गुलजार मलिक ने रविवार को प्रशासनिक अमले के साथ पराली जलाने की समस्या को लेकर उपमंडल के छात्तर, खटकड़ भोगरा, डोहानाखेड़ा, सुदकेन खुर्द, खुर्द लोधा, करसिंधु डूमरखां समेत दर्जनों गांवों में जाकर खेतों का दौरा किया। इस मौके पर तहसीलदार निखिल, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, नंबरदारों, पटवारियों, सरपंचों व अग्रिशमन का अमला साथ रहा। एसडीएम ने जिन खेतों में किसानों ने पराली में आग लगाई हुई थी, उनमें अग्रिशमन के माध्यम से और स्वयं भी पानी से आग को बुझाया और उन खेतों के किसानों को जुर्माना भी लगवाया। 






एसडीएम ने वहीं उन्हें चेताया की कि अगर भविष्य में वे फिर से पराली में आग लगाते हुए मिले तो उनके खिलाफ पुलिस में एफआइआर भी दर्ज करवाई जाएगी। एसडीएम ने गांवों में मानिटिरिंग के लिए सरपंचों, नंबरदारों, पटवारियों व कृषि विभाग के अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई। उन्होंने समझाया कि पराली खरीदने वाले व्यापारी तो हैं ही, साथ ही पराली ना जलाने की स्थिति में सरकार भी आर्थिक सहायता दे रही है। पराली ना जलाने को लेकर सरकार ने अनेक स्कीमें चलाई हुईं हैं। इसका किसान लाभ उठाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |