स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार शहर व नजदीकी गांव में चोरी, सवा लाख रुपए सहित जेवरात चोरी

 Theft in Hisar city and Mirka village, jewelery including Rs 1.25 lakh stolen.

दो मकानों से 1.30 लाख रुपये समेत गहने चोरी कर ले गए चोर



तहलका न्यूज, हिसार : शहर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। दोनों घरों के ताले तोड़कर 1.30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व कैश चोरी करके ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ितों के बयान के आधार पर मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मस्तनाथ कालोनी के राम अवतार ने बताया कि उसका बेटा पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत है। वह अपने परिवार सहित पानीपत गया हुआ था। उनके पड़ोसी पिंटू ने सुबह 4:45 फोन पर सूचना दी कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ और मकान के अंदर सारा सामन बिखरा हुआ है। इसके बाद उसे पुलिस को फोन करने को कहा।





उन्होंने डायल 112 पर फोन कर घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। वो घर आए तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ मिला। मकान से चौर 90 हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी लगभग, सोने का एक जोड़ी झुमका, चांदी के बर्तन थाली, गिलास व कटोरी, एक जोड़ी चांदी की पजेब समेत अन्य सामान चोरी मिला।





परिचित की मौत पर बाहर गया था परिवार

गांव मिरका निवासी शेर सिंह ने बताया कि उनके परिचित की रात को मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद वह परिवार सहित रात को ही चले गए। सुबह जब वापस आए तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। मकान से 40 हजार रुपये और सोने चांदी के गहने चोरी मिले। थाना सदर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |