स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सुंदर ब्रांच नहर से निकलने वाली माइनरों में नहीं पहुंच रहा टेल तक पानी, मनरेगा योजना में अटकी माइनरों की सफाई

 Water is not reaching the tail of minors coming out of Sundar Branch Canal, cleaning of minors stuck in MNREGA scheme/ Bhiwani news today, latest news Bhiwani, Bhiwani Haryana news, 

किसान जुगाड़ से खुद बना रहे हैं टेल तक पानी लाने की राह


तहलका न्यूज/ भिवानी : आए दिन नेता व राजनेता किसानों के हितैषी होने का दावा करते हैं पर हकीकत जानकर हर किसी की हैरानगी होगी। नहर व माइनरों की सफाई न होने की वजह से माइनरों के अंतिम छोर पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है।






सफाई न होने के चलते किसान अपने आप ही चलते पानी में नहर व माइनरों की जुगाड़ के जरिए पानी लाने का प्रयास कर रहे है । किसान झाड़ियों को रस्सी में बांधकर उस पर मिट्टी का बैग रखकर पानी में खींच रहे है। ताकि माइनर में जो घास उगा है व झाड़ियों के जरिए पानी के बहाव की तरफ झुक सके और पानी अंतिम छोर तक पहुंच सके।



 यह स्थिति किसी एक माइनर या नहर की नहीं है, बल्कि जिले की अधिकांश नहर व माइनरों की यही स्थिति बनी है, जबकि सरकार व अधिकारी नहर व माइनरों की सफाई मुक्कमल कराए जाने का दावा ठोक रहे है। यह हालत सुंदर ब्रांच से निकलने वाले माइनरों की है। वैसे तो सफाई के मामले में जिले की नहर व माइनरों की स्थिति बेहद पतली बनी है, लेकिन खानक व सीपर माइनर की स्थिति बेहद खराब है। इन माइनरों में पीछे से तो पानी पूरा छोड़ा गया है, लेकिन आगे सफाई न होने की वजह से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने खेतों की सिंचाई करने व अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए खुद सफाई का बीड़ा उठाया है।




उक्त दोनों माइनरों में पानी के बीच में ही किसानों ने साफ करना शुरू कर दिया। क्योंकि माइनरों में झाड़ उगने व शिल्ट न निकलने की वजह से पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में इन दोनों माइनरों के किसानों ने पानी में माइनर में उतर कर घास काटा और शिल्ट निकाली। ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जा सके। उक्त इलाके के किसान यह कार्य पिछले सप्ताह से कर रहे है। खुद किसान माइनरों की सफाई में जुटे हैं।






सिचाई विभाग या पंचायत की ढिलाई से किसानों को हो रही परेशानी, बिजाई में होगी देरी

 रबी की फसल का मौसम सर पर आ गया है। किसानो को अपनी फसल की बुआई के लिए पानी चाहिए, पानी सरकार ने नहरों में छोडा भी है, लेकिन उसका फायदा किसानों को नही मिल पा रहा है, उसका कारण है कि सिंचाई विभाग ने समय पर नहरों की सफाई नही, करवाई है। सफाई नही हुई तो किसानों का प्रर्याप्त पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है, क्योंकि गंदगी से अटी नहरों के कारण पानी कम मात्रा में ही पहुंच पा रहा है।




 बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग मनरेगा के मजदूरों से इसकी सफाई करवाता है उसके लिए पंचायतों से मजदूरों के नाम की लिस्ट मांगी जाती है, लेकिन इस बार या तो सिंचाई विभाग समय पर हरकत में नहीं आया या फिर पंचायतों ने समय पर नाम की लिस्ट नही भेजी। फिलहाल खामियाजा किसानों को ही भुगतना पड रहा है। यहां यह बताते चले कि अगर इस वक्त खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती तो किसानों के खेतों में रबी की फसलों की बिजाई नहीं हो पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |