स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

झारखंड व बिहार से अफीम लाकर हरियाणा में बेचने आ रहे दो आरोपी गिरफ्तार

 Two accused who were bringing opium from Jharkhand and Bihar to sell in Haryana arrested / hansi news, narnaund news, Hansi news Today, latest news Hisar, Hisar crime news, 

Bass police station 

हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़। 

हांसी: दिल्ली नैशनल हाईवे पर सोरखी के नजदीक बास थाना पुलिस ने 2 किलो 800 ग्राम अफीम के साथ गाड़ी चालक व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिले के कवलगढ़ निवासी गुरमेल सिंह व अहरवा गांव निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप हैं कि ये बिहार व झारखंड से अफीम लाकर रतिया व फतेहाबाद एरिया में बेचते हैं।





Ganga Ram hospital Hisar advt.


एस.आई. प्रदीप कुमार के अनुसार उनको सूचना मिली थी कि काला रंग की टाटा हैरियर गाड़ी में दो लोग बिहार व झारखंड से अफीम लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस नाकाबंदी कर दी । नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी रोहतक की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद कानूनी तरीके से गाड़ी की तलाशी ली गई।





 राजपत्रित अधिकारी वैटर्नरी सर्जन डॉ. प्रदीप बूरा की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिग्गी में एक पॉलीथिन से 2 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ पर आरोपी गुरमेल सिंह व सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वे यह अफीम झारखंड से खरीद कर लाए हैं। बास थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में लिए गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |