स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में बस से गिरी छात्रा, छात्रा के पांव के ऊपर से गुजरा टायर, कहने के बाद भी नहीं रोकी बस

 Student fell from bus in Hansi, tire passed over student's feet/hansi news, hansi accident news, Hisar Haryana news, latest news Hisar, Bus program in Hisar, 

भिवानी की तरफ से आई थी बस , छात्रों की भीड़ देख चालक ने नहीं रोकी बस


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।

 हांसी: हांसी बस स्टैंड पर सोमवार को छात्रों की भारी भीड़ जमा हो रही थी। छात्र-छात्राएं कॉलेज जाने के लिए बेसन का इंतजार कर रहे थे कि चलती बस में चढ़ते समय एक छात्रा का पांव फिसल गया और वह बस के टायर के नीचे आ गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।



घायल छात्रा नंदिनी की सहेली मुस्कान ने बताया कि वह पुरानी काठ मंडी दिल्ली गेट हांसी की रहने वाली हैं और हिसार कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।  सोमवार को हिसार कालेज जाने के लिए वहां से बस में सवार हो रही थी कि इसी दौरान नंदिनी का पांव फिसल गया और वह बस के टायर के नीचे आ गई। बस में सवार छात्र-छात्राओं सहित सवारी ने भी बस को रोकने के लिए चालक से कहा लेकिन चालक ने बस को नहीं रोका। गंभीर रूप से घायल नंदिनी को उपचार के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। 




नंदिनी की सहेली मुस्कान ने बताया कि सोमवार का दिन होने के कारण बस स्टैंड पर छात्रों की भारी भीड़ जमा हो रही थी। इसी दौरान भिवानी की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बस आई तो चालक ने छात्रों की भीड़ देखते हुए बस को नहीं रोका तो वह चलती बस में अगली खिड़की से चढ़ने लगी। काफी संख्या में छात्र चलती बस में सवार हो रहे थे इसी दौरान नंदिनी का पांव फिसल गया और वह बस के टायर के नीचे आ गई। मुस्कान ने इसकी सूचना नंदिनी के परिवार को दी और उसका परिवार तुरंत ही अस्पताल पहुंचा।





छात्रों ने बताया कि शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार ने बस पास तो बना दिए हैं। लेकिन छात्रों की सुविधा के लिए बसों में कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया है। गांव के लोकल बस स्टॉप पर तो बसें रूकती ही नहीं। इसके अलावा बड़े-बड़े शहरों में बनाए गए बस स्टैंड ऊपर भी छात्रों को देखकर बस चालक बसों को भाग लेते हैं। जिसके के कारण छात्रों को अपनी जिंदगी गांव पर रखकर आने जाने का सफर तय करना पड़ता है। 




छात्रों ने बताया कि सरकार द्वारा छात्रों का बस पास उनके शिक्षण संस्थान से लेकर उनके गांव तक बन जाता है। लेकिन लोकल रूट व कुछ हाइवे पर स्थित गांव में रोडवेज की बस ना रुकने के कारण छात्रों को निजी बसों में सफर करना पड़ता है और उन्हें निजी बसों में सफर करते समय निजी बसों में अनेक ताने मारे जाते हैं और उनसे किराया वसूला जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |