स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की राज्य स्तरीय बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

Formation of new executive in the state level meeting of Haryana Private School Association, Haryana news Today in Hindi, Haryana news com, private school association latest news, private school News, 

चौथी बार प्रदेशाध्यक्ष बने सत्यवान कुंडू


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। 

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक दया हाई स्कूल भिवानी में आयोजित हुई। बैठक में राज्य कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इसमें सत्यवान कुंडू को सर्वसम्मति से लगातार चौथी बार प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही तेलूराम रामायणवाला को संरक्षक, संजय धत्तरवाल बिठमड़ा व अशोक कुमार रोहतक को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। 






वहीं पवन राणा करनाल व रणधीर पूनिया टोहाना को महासचिव, प्रशांत तंवर भिवानी व कुलदीप यादव हांसी को उपप्रधान, प्रदीप पूनिया चानौत को सचिव, भूपेंद्र कैथल को कोषाध्यक्ष, राजबीर ढाका रोहतक, सुलिंद्र शास्त्री असंध, ब्रह्मप्रकाश सैनी रेवाड़ी व विनय वर्मा टोहाना को प्रेस प्रवक्ता, गौरव भुटानी को लीगल एडवाइजर, कृष्ण बड़सी को सहसचिव, श्यामलाल शर्मा गुलहा चीका व सुरेंद्र संधु घरौंदा को सलाहकार मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व कार्यकारिणी की शपथ दिलाई गई और विश्वास जताया कि राज्य कार्यकारिणी एकजुट होकर कार्य करते हुए प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराएगी। 






इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश तंवर, राजकुमार नरवाल, प्रदीप यादव, दर्शन बैनीवाल, महाबीर यादव, सुभाष गिल, जसवीर पानू, दयानंद बाजल, तरसेम गिल, रविंद्र अत्री, बलवीर वर्मा, राजबीर, नरेश गोरा, जयसिंह शास्त्री, बजरंग चौहान, आनंद लखेरा, अनिल कुंडू, सुशील रंगा, प्रवीन हुड्डा, मुनीष, दलबीर, मुकेश, शील, शमशेर, बिजेंद्र मलिक, रोहताश देवा, अशोक व सुरेश सहित प्रदेश भर से अन्य स्कूल संचालक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |