स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मुकलान के लड़कों व भिवानी रोहिल्ला की लड़कियों ने जीता गोल्ड

 Muklan boys and Bhiwani Rohilla girls won gold, Senior Baseball Championship, latest news Hisar, Hisar sports news, Hisar Haryana news, Hisar News, 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।

हिसार : जिला बेसबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में मोडाखेड़ा में जिला स्तरीय सीनियर बेसबॉल चौंपियनशिप ( Senior Baseball Championship )  का आयोजन किया गया। इसमें पुरूष वर्ग व महिला वर्ग की आठ आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकलान के लड़कों ने और भिवानी रोहिल्ला की लड़कियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ( Muklan boys and Bhiwani Rohilla girls won gold ) 






आयोजक सचिव सोनू कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन हिसार बेसबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल कुमार और महासचिव संदीप कुमार ने किया। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में मुकलान टीम ने स्वर्ण पदक, मोडाखेड़ा टीम ने रजत पदक तथा कैमरी ने कांस्य पदक जीता।






 वहीं लड़कियों के वर्ग में भिवानी रोहिला ने स्वर्ण पदक, मोडाखेड़ा ने रजत पदक और मोठ की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सरपंच प्रताप सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होनंे बताया कि चयनित खिलाड़ी 4 व 5 नवंबर को हिसार में आयोजित होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय चौंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 




इस अवसर पर सरपंच मोडाखेडा प्रताप सिंह, जिला बेसबॉल सचिव संदीप, उपाध्यक्ष जिला बेसबॉल अनिल कुमार, आयोजक सचिव सोनू कुमार, भतेरी देवी (डीपीई), रजनीश जांगड़ा, अनिल कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, चंद्र मोहन, वैभव मेहता, हरिकेश, शीशपाल व सुनील बिश्नोई सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |