स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में शादी के 4 माह बाद विवाहिता को घर से निकाला, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Married woman thrown out of house after 4 months of marriage in Jind news, Jind crime news, latest news Jind, Jind Haryana news, Jind news Hindi, 


तहलका न्यूज/ जींद : एक नव विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर दहेज में 50 हजार की नकदी व बाइक न मिलने पर मारपीट करते हुए घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 






महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी है।सफीदों तहसील के अंतर्गत एक गांव निवासी विवाहिता ने एस. पी. जींद को भेजी शिकायत में बताया कि उसकी शादी बीते फरवरी माह में मिट्टू के साथ हुई थी, जिसमें उसकी माता ने हैसियत से बढ़कर खर्च करते हुए दान-दहेज दिया था। शादी के बाद से ही पति, ननद सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगों ने उस पर दहेज में बाइक व 50 हजार नकदी लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारा-पीटकर घर से निकाल दिया। 






इस मामले को लेकर कई पंचायतें भी हो चुकी हैं, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जून माह में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया है तथा बिना मांग पूरी किए वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |