स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Gender testing gang busted : लिंग जांच गिरोह का भांडा फोड़, रोहतक व गोहाना क्षेत्र के दो आरोपित गिरफ्तार

 Gender testing gang busted, two accused from Rohtak and Gohana arrested/ Gohana News Today, Gohana Sonipat news, 


तहलका न्यूज/ गोहाना : जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस ने भ्रूण लिंग जांच ( Gender testing gang ) मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर इस मामले से जुड़े हुए अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। 




 गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संदीप पुत्र धर्मपाल निवासी गांव जागसी व धर्मेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी बरसी नगर रोहतक को रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार गत 27 अक्तूबर को डॉ. दीपक कौशिक, मेडिकल अधिकारी पी एच सी भठगांव ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि जिला समुचित प्राधिकरण सोनीपत को चेयरमैन जिला समुचित प्राधिकरण कम सिविल सर्जन रोहतक द्वारा सूचना मिली थी कि गांव मुंडलाना में रोहतक की एक महिला पूजा पत्नी धरमेंद्र निवासी रोहतक के गर्भ के भ्रूण की लिंग जांच की गई थी। भ्रूण लिंग जांच उसकी सहमति के बिना उसके पति व सास के द्वारा कराई गई थी। पीएनडीटी हिसार, रोहतक व जिला समुचित प्राधिकरण सोनीपत की टीमों द्वारा कार्रवाही की थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |