स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में कबाड़ी ने ई रिक्शा चालक को मारा चाकू, अग्रोहा रेफर | E-ricksha driver stabbed by scrap dealer in Hisar

E-ricksha driver stabbed by scrap dealer in Hisar/Hisar crime news, Hisar Haryana news, latest news Hisar, Hisar news Today, 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ |

 हिसार: हिसार के तेलियान पुल के पास एक रेहड़ी की ई रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर होने पर ई रिक्शा चालक ने रेहड़ी वाले को टोका तो उसने चाकू मारकर मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 




हिसार के भारत नगर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दिए दिए बयान में बताया कि वह भारत नगर के मियां मीट एरिया में रहता है। वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए ई-रिक्शा चलाता है और त्योहार पर खरीदारी करने के लिए अपनी पत्नी आशारानी भाई साहिल बेटी प्रियांशी व दिप्ती को ई-रिक्शा में बैठाकर बाजार जा रहा था कि जैसे ही वो तेलियान पुल के पास पहुंचे तो कबाड़ी का काम करने वाले पड़ाव चौंक शीतला माता मंदिर वाली गली निवासी राहुल की रेहड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद जब विनोद ने राहुल को ध्यान से चलने के लिए कहा तो राहुल ने रेहड़ी से चाकू उठाया और विनोद के पेट में घोंप दिया। चाकू लगने के कारण विनोद गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर गया। 





गंभीर रूप से घायल विनोद को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एचटीएम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |