हिसार में ननंद को भाभी ने पीटा, बिमार माता पिता से मिलने आई थी लड़की मामला दर्ज | hisaar me nanand ko bhabhi ne peeta
hisar me nanand ko bhabhi ne peeta, Sister-in-law beats sister-in-law in Hisar, girl had come to meet sick parents, case registered, latest news Hisar, Hisar Haryana news, Hisar crime news, Hisar News Today,
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : हिसार जिले में एक दिल दिल देने वाला मामला सामने आया है। आपसी रिश्तों के तार प्रेम से जुड़े होते हैं लेकिन यहां पर ननंद भाभी का रिश्ता एक अहम रिश्ता माना जाता है। क्योंकि ननंद भाभी ही आपस के दुख सुख में एक दूसरे की मित्र होती हैं और वो एक दूसरे पर जान छिड़कती हैं। लेकिन हिसार में ननंद भाभी का रिश्ता उस समय तार तार हो गया जब एक लड़की अपने बिमार माता पिता से मिलने आई तो भाभी ने उसकी पिटाई कर दी। घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हांसी के सिसाय पुल के पास रहने वाली अमनप्रीत उर्फ अमन ने बताया कि उसकी शादी सान 2008 में हांसी में हुई थी। अमन ने बताया कि उसके माता-पिता हिसार के मुल्तानी चौक एरिया में रहते हैं। बीते दिन वो अपने बीमार माता-पिता से मिलने के लिए उनके निवास स्थान मुल्तानी चौक पर आई थी। इस बात को लेकर उसकी भाभी दीपक उर्फ दीपा उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगी। अमन ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने फोटो फ्रेम उठाकर उसके सिर में दे मारा जिससे प्रेम का शीशा टूटकर उसके सिर व चेहरे पर जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अमन ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी दीपा ने उसे धमकी दी है कि अगर दोबारा से उनके घर आए तो वह उसे चाकू मार कर जान से मार देगी।
गंभीर रूप से घायल अमन को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल महिला अमन के बयान पर दीपक उर्फ दीपा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks