Road accident in national highway 152d : नेशनल हाईवे 152 डी पर कार ट्रक में घुसी, दंपति की मौत, बच्चे घायल, वैष्णोदेवी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
Road accident in national highway 152d/ road accident in Haryana, Road accident in Rohtak, Road accident news today in Haryana, Rohtak news Today,
तहलका न्यूज/ रोहतक : दक्षिणी हरियाणा को चंडीगढ़ से सीधा लिंक करने वाले नेशनल हाईवे 152 डी पर रविवार को एक कार ट्रक में जा घुसी । इस हादसे में दंपति की मौत हो गई जबकि उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर के रहने वाले गोविंद अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गया हुआ था। जब गोविंद अग्रवाल अपनी पत्नी रेणु और तीनों बच्चों के साथ माता वैष्णो देवी पर पूजा पाठ करने के बाद कार में सवार होकर नेशनल हाईवे 152डी से होते हुए वापस अपने घर आ रहे थे तो जैसे ही वह रोहतक जिले में इंटर हुए तो उनकी कार की भिड़ंत ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गोविंद अग्रवाल और उसकी पत्नी रेणु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक रेणु के भाई जितेंद्र ने बताया कि टक्कर होने के बाद राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चों में 27 वर्षीय शिप्रा, 23 वर्षीय हर्षा और 19 वर्षीय दिव्यम शामिल है।
मृतक जयपुर के ब्रह्मपुरी त्रिपोलिया निवासी गोविंद अग्रवाल (57) और उनकी पत्नी रेणु अग्रवाल (54) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में गोविंद महिलाओं के कॉस्मेटिक का सामान बेचने का काम करता था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks