जींद जिले के गांव आसन सहित कई गांवों में एक ही फोटो पर जारी किए सैंकड़ों सिम, मामला दर्ज
Hundreds of SIMs issued on a single photo in Aasan village and Sivaha village of Jind district, case registered/ Jind news Hindi, Jind crime news Today,
तहलका न्यूज, जींद : सरकार पहचान पत्रों को हाईटेक करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। ताकि आए दिन सामने आ रहे फ्राड के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन काफी लोग इतने साथ हो चुके हैं कि वह आज भी आईडी से छेड़छाड़ कर सरकार की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। मोबाइल कंपनियां भी आज आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सिम कार्ड जारी करती है। लेकिन कुछ लोग अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए मोबाइल कंपनियों ( mobile company ) को भी चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे।
हाल ही में जींद जिले के गांव आसन और सिवाहा गांव में मोबाइल सिम फ्राड ( mobile sim card fraud ) का मामला सामने आया है। जहां पर एक व्यक्ति के फोटो पर ही सैकड़ो सिम कार्ड जारी कर दिए गए। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन दिनों मोबाइल कंपनियां सिम कार्ड जारी करते समय उपभोक्ताओं की आधार कार्ड से ईकेवासी करने के बाद ही सिम कार्ड को एक्टीवेट करती है। लेकिन आज भी इतने शातिर दिमाग बैठे हैं कि बिना केवाईसी के भी सिम कार्ड एक्टीवेट कर देते हैं। इस तरह से सिम कार्ड एक्टीवेट करने से अपराधिक घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। साथ ही इस तरह के फ्राड व अपराधी को पकड़ने में पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वोडाफोन कंपनी ( Vodafone mobile sim ) के अधिकारी की शिकायत पर एक ही फोटो पर सैंकड़ों मोबाइल सिम जारी करने पर सदर थाना पुलिस ने एक सीएससी संचालक ( CSC centre operator ) व मोबाइल शाप संचालक ( mobile shop operator ) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड कंपनी मोहाली ( Vodafone Idea limited company Mohali ) के अधिकारी राजीव ने सदर थाना पुलिस ( Sadar police station Jind ) को दी शिकायत में बताया कि कंपनी द्वारा सालाना आडिट की गई तो सामने आया कि जींद जिले में काफी सिम जारी किए हुए हैं। इसे जारी करने के लिए एक ही व्यक्ति के फोटो का प्रयोग किया है, कागजात अलग लगाए गए हैं। जब कागजों का पता लगाया तो वह सिम कोई दूसरा प्रयोग कर रहा था।
यह सिम गांव आसन स्थित भनवाला सीएससी सेंटर व गांव सिवाह सहित मोहित मोबाइल शाप से जारी किए गए हैं। आरोपितों ने गलत आइडी देकर जहां कंपनी को नुकसान किया हुआ है, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी सही नहीं है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इससे पहले यह फर्जीवाड़ा पिल्लूखेड़ा मंडी में सामने आ चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks