नारनौंद में पीआर धान की खरीद को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
Farmers demonstrated in Narnaund regarding the purchase of PR paddy/narnaund News, Hansi news, Today latest news Hisar, PR paddy purchase update,
तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़ ;
नारनौंद : खेड़ी चौपटा की अनाज मंडी में शनिवार को कम दाम पर पीआर धान की खरीद करने पर किसानों ने विरोध जताया। किसानों का कहना है कि पीआर धान की खरीद में नमी के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। पीआर धान की खरीद एमएसपी पर न करके 1900 रुपये प्रति क्विंटल के रेट से की जा रही है।
विरोध के बाद खरीद एजेंसियों ने किसानों के साथ बातचीत कर 2203 रुपये प्रति क्विंटल में खरीद करनी शुरू कर दी। जिसके बाद किसान शांत हुए। किसानों ने बताया कि अनाज मंडी में पीआर धान की फसल को फड़ पर सुखाने के बाद भी इसमें नमी बताई जा रही है। नमी ज्यादा होने का बहाना बनाकर सस्ते भाव में किसानों की फसल खरीदी जा रही है। इस दौरान किसान प्रवीण हैबतपुर, विकास श्योराण, धारी खेड़ी, प्रकाश बयाना खेड़ा, दिनेश मिर्चपुर, राजकुमार, कृष्ण कापड़ी, दयाराम, इंद्र सिंह व जगवीर आदि मौजूद रहे।
खेड़ी चोपटा अनाज मंडी में हजारों क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं आने दी जा रही है। जिन किसानों की धान में नमी है उनको सुखाने के लिए कहा गया है। 17 प्रतिशत नमी आते ही हर किसान की धान को खरीदा जा रहा है। सरकार के आदेशों के अनुरूप ही पीआर धान की खरीद हो रही है। जगबीर सिंह, खरीद एजेंट, हैफेड

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks