स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के मटका चौक के पास चल रहे हुक्का बार पर छापेमारी, संचालक सहित कई युवा हुक्का पीते काबू

 Raid on hookah bar running in Lajpat Nagar of Hisar, many including the operator caught smoking hookah/ Hisar news Today, latest news Hisar, Hisar Haryana news 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ ; 

हिसार : शुक्रवार की देर रात को हिसार पुलिस ने मटका चौक के पास लाजपत नगर स्थित एक बिल्डिंग के बेसमेंट में बने अवैध हुक्का बार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तंबाकू के कई फ्लावर्स हुक्का बरामद किए थे। अलग-अलग फ्लावर्स का मजा ले रहे साथियों को पुलिस ने राउंड अप किया है। पुलिस ने हुक्का बार संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





जिला हिसार आज 28 अक्टूबर को माननीय एडीजीपी हिसार मंडल हिसार के निर्देशन में स्पेशल टीम द्वारा थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस को साथ लेकर शुक्रवार की देर रात मटका चौक के पास लाजपत नगर स्थित नजदीक लजीज होटल ओल्ड कोर्ट परिसर बिल्डिंग नंबर 87 के बेसमेंट में बने हॉल में संचालक युद्धवीर पुत्र प्रेम सिंह वाशी मॉडल टाउन हिसार द्वारा फ्लेवर हुक्का पिलाते हुए 07 नौजवान युवाओं को हुक्का पीते हुए राउंड अप किया गया हैं। मौका पर 6 फ्लेवर हुक्का व 12 डिब्बे बंद फ्लेवर तंबाकू व 05 डिब्बे खुले फ्लेवर तंबाकू के मिले हैं।* पीएलए चौकी पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




आपको बता दें कि आज के युवाओं में हल्के का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कोने-कोने से युवा छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए हिसार शहर के अलग-अलग एरिया में रह रहे हैं। छात्रों को अपने कारोबार की तरफ आकर्षित करने के लिए कई प्रतिष्ठानों के संचालक अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे हैं। हिसार एडीजीपी की टीम को लगातार सूचनाओं मिल रही थी कि हिसार के लाजपत नगर की एक बिल्डिंग में बने बेसमेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है। एडीजीपी की स्पेशल टीम ने पी एल ए चौकी पुलिस को साथ लेकर इस अवधू का वार पर छापेमारी कर हुक्का बार का भांडा फोड़ किया है।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |