Satrol Khap : सतरोल खाप की कार्यकारिणी का गठन, जाने किन किन लोगो को मिली जगह, महापंचायत में लिया फैसला
satrol Khap latest news :
सतरोल खाप चलाएगी नशा रोको जागरूकता अभियान,
![]() |
नारनौंद की बड़ी चौपाल में महापंचायत में बैठे हुए खाप के सदस्य। |
तहलका न्यूज नारनौंद : सुनील कोहाड़।
देश की सबसे प्रसिद्ध सतरोल खाप जल्द ही अनेक सामाजिक बुराइयां मिटाने के लिए फील्ड में कार्य करती नजर आएगी। इसके लिए नारनौंद की बड़ी चौपाल में हुई महापंचायत में खाप के प्रधान दलबीर खरब की मौजूदगी में खाप कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
खाप के मीडिया प्रभारी जिला पार्षद संजय खरब ने जानकारी देते हुए बताया कि सतरोल खाप की एक महापंचायत हुई, जिसमें सर्व समिति से निर्णय लिए गए की खाप जल्द ही अनेक सामाजिक बुराइयां मिटाने के लिए पूरे प्रदेश में कार्य करेगी। खाप में 36 बिरादरी के लोगों को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में वीरेंद्र पानु व रामफल पाली को वरिष्ठ उप प्रधान बनाया गया है। पूर्व सरपंच विजेंद्र शर्मा को महासचिव, उमेश शर्मा, नफे सिंह, उदयवीर, महावीर सैनी, बारूराम, मनोज मोर को उप प्रधान बनाया गया है। सतवीर को कोषाध्यक्ष, मास्टर फुल कुमार, शमशेर लोहान को प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई है। शीशपाल लोहान को संगठन सचिव, संदीप खरब रामकुमार शर्मा लाभ सिंह मोर कृष्ण को सचिव बनाया गया है। सज्जन जांगड़ा, सूरजमल शर्मा, बलवान सिंह, सत्यवान दुहन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks