महिलाओं पर अत्याचार करने वालों का नया जुमला - सोनिया दून
New slogan for those who oppress women - Sonia Duhan
महिलाओं के हकों के लिए आखिरी दम तक लडूंगी लड़ाई सोनिया दुहन
नारनौंद : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा देने वाली सरकार ने बेटियों का क्या हाल किया है यह तस्वीर सबके सामने है। उक्त शब्द एनसीपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनिया दुहन ने कस्बे में महिला पंचायत कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की दशा काफी दयनीय है। आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा पार्टी ने महिला आरक्षण के नाम पर नया जुमला और देने का काम किया है। अगर बीजेपी पार्टी महिलाओं का मान सम्मान करना चाहती है। तो सबसे पहले सांसद बृजभूषण व हरियाणा सरकार में मंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तार करें। उसके बाद वह महिलाओं की बात करें। महिलाओं को कागची घोषणा बनाकर यह सरकार इस्तेमाल करना चाहती है लेकिन अब समय बदल चुका है। महिलाएं जागरूक हो चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार करने वाले नेताओं के दिन अब फिरने वाले हैं। भाजपा सरकार सत्ता से जब बाहर होगी तो उनको जेल में डालने का काम किया जाएगा। वहीं उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि आज पूरे देश में बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना डंका बजाया है जब घर में बेटी पैदा हो तो उसे समय वह सारी रस्म अदा करें जो कि बेटा पैदा होने पर अदा की जाती हैं क्योंकि आज बेटों में बेटियों में कोई भी फर्क नहीं है। आज बेटियां सशक्त होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आ रही है अगर इनके हाथ मजबूत करोगे तो वह और भी आगे जाकर देश के भविष्य को चमकाने का काम करेगी। इस अवसर पर खाप के पूर्व प्रधान रामनिवास, मास्टर फुल कुमार पेटवाड़, शमशेर लोहान, किसान नेता शीलू लोहान, बिट्टू लोहान, पवन दुहन इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks