दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे से पेड़ काट रहे दो काबू लकड़ी काट कर कैथल में बेचते थे आरोपित
Hansi Two arrested while cutting trees from Delhi-Hisar National Highway. Accused used to cut wood and sell it in Kaithal.
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ ।
हांसी : दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी में सड़क के किनारों पर लगे वन विभाग के सफेदे के पेड़ों को काटने के मामले में दो व्यक्तियों को गाड़ी व लकड़ियों को वन विभाग की टीम ने मौके पर काबू पाया है। जबकि मालिक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गैर कानूनी तरीके से पिछले काफी समय से गढ़ी गांव व उसके आसपास से पेड़ों की कटाई हो रही थी जिसकी सूचना मिलने पर जब वहां वन विभाग के दरोगा सीताराम व कर्मचारी बिरेंद्र मान आदि विभाग से कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे तो तीन व्यक्ति गाड़ी में लकड़ी लोड कर रहे थे। टीम को देखते ही वे गाड़ी समेत लकड़ियों को लेकर मौके से फरार हो गए। देर रात पीछा करते हुए रविवार
सुबह वन विभाग की टीम ने दो व्यक्तियों को कैथल से 33 हजार रुपये में लकड़ियों को बेचते हुए गाड़ी समेत पकड़ा है। वहीं मौके से मालिक फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित सिंघवा खास गांव के रहने वाले हैं। दोनों आरोपितों को वन विभाग ने अपने कब्जे में लिया है और लोडिंग गाड़ी को सीज कर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग रेंज अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि हांसी हल्के में छह से सात बार पेड़ों को काटा गया है। अब करीब दो महीने से लगातार रेकी के बाद रविवार सुबह करीब तीन बजे धर्म कांटे पर गाड़ी व लकड़ियों को पकड़ा है। जिसके बाद तफ्तीश की जा रही है और चालान को विशेष पर्यावरण कुरुक्षेत्र में पेश करेंगे। गाड़ी को सीज किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks