हांसी जींद मार्ग पर कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर
Car hits Activa on Hansi Jind road
तहलका न्यूज :
जींद : हांसी जींद मार्ग पर गांव रामराय बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार 2 लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। घायलों ने अस्पताल में अपना उपचार करवाने के बाद पुलिस को कार चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।
गांव अहिरका निवासी बंसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने रिश्तेदार गजे सिंह निवासी देववन जिला कैथल के साथ एक्टिवा पर सवार भैंस खरीदने अहिरका से गुलकनी गांव जा रहा था। एक्टिवा वह खुद चला रहा था जबकि गजे सिंह पीछे बैठा था। जब भैंस देखकर शाम को करीब 6 बजे वे वापस गांव लौट रहे थे तो रास्ते में रामराय बस स्टैंड के पास जींद की तरफ से आई-20 कार का चालक तेज रफ्तार से आया तथा उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों एक्टिवा सहित सड़क पर जा गिर गए। जिसके कारण उन्हें काफी चोटें आई।
राहगीरों ने उन्हें एंबुलैंस में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने गजे सिंह की मरहम पट्टी के बाद छुट्टी कर दी तथा उसे दाखिल कर लिया। आरोपी कार चालक की पहचान आनन्द निवासी सैनी राम लीला ग्राऊंड जींद के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करके पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks