गठबंधन सरकार की गलत कार्यप्रणाली से लोग सता परिवर्तन के लिए आतुर : सोनिया दुहन
Due to the wrong functioning of the coalition government, people are eager for change of power: Sonia Duhan
कोथखुर्द में एनसीपी नेत्री सोनिया दूहन को मिला अपार जन समर्थन :
![]() |
| एनसीपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विद्यार्थी विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दूहन |
तहलका न्यूज, सुनील कोहाड़।
नारनौंद, 2 अक्तूबर:-- एनसीपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विद्यार्थी विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दूहन अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत फेरू व जीतू द्वारा बसाए गए गांव कोथखुर्द में पहुंची। नारनौंद विधान सभा क्षेत्र के इस गांव में राष्ट्रीय महिला नेत्री सोनिया दूहन ने चार भूतपूर्व सरपंचों व पांच पूर्व पंचों व नम्बरदारों सहित 15 जगहों पर जलपान कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान वे लोगों से रूबरू हुई और उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना। उन्होंनें वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली एवं नीतियों बारे पूछा तो लोगों ने बताया कि देश व हरियाणा प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार से हर वर्ग दु:खी है और यह जन विरोधी सरकार है। सरकार की गलत नीतियों से आज किसान अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। बेरोजगारी से युवा परेशान व हताश हैं। मंहगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। शिक्षा का बुरा हाल है। स्कूल बन्द किये जा रहे हैं। गांव के नम्बरदार कृष्ण सैन के मकान पर मीडिया से बातचीत करते हुए भारत की शान एवं हरियाणा की बेटी सोनिया दूहन पेटवाड़ ने कहा कि उन्हें लोगों का असीम स्नेह, हौंसला,विश्वास के साथ भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। इसके लिए उन्होंनें युवाओं, मातृशक्ति,बुजुर्गों समेत सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंनें गांव में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंनें कहा कि देश व प्रदेश के हित में लोग सता परिवर्तन के लिए तैयार बैठे हैं। बेटियों एवं महिलाओं के मान-सम्मान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंनें कहा कि आज बेटियां व महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर कैसे सुरक्षित हो सकती हैं। हरियाणा के पानीपत की धरती से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया बेटी बचाओ-बेटी पढा़ओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। उन्होंनें कहा कि पानीपत की तीन बेटियों की घटना सबके सामने है। महिला सशक्तिकरण की मिसाल नेत्री सोनिया दूहन ने कहा कि हम सब को बेटियों के प्रति सोच को बदलना होगा और बेटों की तरह बेटियों को भी आगे बढ़ने के समान अवसर देने होगें।उन्हें स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना होगा। फिर देखिए कि बेटियां अपने माता-पिता समेत परिवार व क्षेत्र का कैसे नाम रोशन करती हैं और अपने लक्ष्य को लगन व मेहनत से प्राप्त कर सकती हैं।उन्होंनें कहा कि आज के युग में बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। एक बेटा पैदा होने की चाहत में पांच सात बच्चे पैदा कर लेते हैं। इसी सोच को तो बदलना होगा। नारनौंद हलका से टिकट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंनें कहा कि इण्डिया गठबंधन की वे मजबूत दावेदार हैं। उन्होंनें यह भी कहा कि प्रजातन्त्र में जनता सर्वोपरि होती है इसलिए देश व प्रदेश के हितों के लिए आगामी चुनाव में वर्तमान बीजेपी गठबंधन सरकार को चलता करना और कांग्रेस समर्थित इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताना परम आवश्यक हो गया है। इसके लिए लोगों का पूर्ण सहयोग एवं योगदान चाहिए। उन्होंनें किसानों,जवानों, मजदूरों,युवाओं,बेटियों, महिलाओं, पिछड़े वर्गो,अनुसूचित जातियों व गरीबों समेत सभी वर्गो के हकों व हितों की लड़ाई आखरी दम तक लड़ने का भरोसा दिलाया। लोग सोनिया के विचारों से खुश नजर आए। सोनिया दूहन ने सत्य,अहिंसा के पुजारी एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान-जय किसान के प्रणेता, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर उन्हें शत-शत वंदन व नमन किया। सोनिया दूहन की टीम में समाज सेवी संजय फौजी नाडा़,प्रदीप उर्फ गूंगा सैन मिर्चपुर, सुरेश-बलवान-दयासिंह-सुनील कापडो़,बीटू लौहान, सतबीर नाडा़ भी शामिल रहे। कार्यक्रमों में कोथखुर्द के पूर्व सरपंच उदेसिंह,रामनिवास व प्रतापसिंह, पूर्व सरपंच रामरति के सुपुत्र सुरेश सन्धू ,नम्बरदार कृष्ण सैन व सतबीरसिंह के सुपुत्र रविन्द्र सन्धू ,पूर्व पंच दिलबाग सिंह सन्धू व किताबसिंह सैनी,नव ज्योति सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के संचालक राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा एवं पूर्व पंच सरोजबाला,सत्यवान सन्धू , रमेश,संदीप,नसीब,जसवन्त सन्धू भी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks